शूटर दादी ने जयंत चौधरी और चारु चौधरी को दिया आशीर्वाद
बागपत, अगस्त 29 -- बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास व शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी और उनकी पत्नी चारू चौधरी को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 90 वर्षीय निशानेबाज शूटर दादी प्रकाशो तोमर ने दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचकर आर्शिवाद दिया। इस दौरान जयंत चौधरी ने शूटर दादी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके अदम्य साहस को नारी शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि शूटर दादी ने जिस उम्र में बंदूक थामी, उस उम्र में लोग हौसला खो देते हैं, उनका जीवन पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल और छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान, पंकज प्रजापति भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.