बागपत, मई 1 -- बिनौली। जौहड़ी गांव में गुरुवार को निशानेबाज दादी चंद्रो तोमर की पांचवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें इंटरनेशन व नैशनल निशानेबाजों, गणमान्य नागरिकों व स्वजन ने आहुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दादी चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज परिसर में पंडित शिव हरि ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। जिसमें स्थानीय गणमान्य नागरिकों व नैशनल व इंटरनेशनल निशानेबाजों ने आहुति दी। इसके उपरांत सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में दादी प्रकाशी तोमर ने कहा कि उनके साथ बिताए वक्त और युवाओं के लिए दी गई प्रेरणा को भुलाया नहीं जा सकता। इंटरनेशनल शूटर शेफाली तोमर ने कहा कि दादी चंद्रो केवल एक निशानेबाज नहीं थीं, बल्कि लाखों...