औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- पूछताछ जारी, मोहम्मद शाकीब उर्फ सैडो की पुलिस कर रही थी तलाश औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में नवाडीह मुहल्ला निवासी मो. जुनैद की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगर थाना के नवाडीह मुहल्ला निवासी जहूर अली के पुत्र मोहम्मद शाकीब उर्फ सैडो के रूप में की गई है। उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। औरंगाबाद में उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को नवाडीह निवासी दवा दुकान संचालक मो. जुनैद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मो. जुनैद और पड़ोस में रहने वाले मो. शाकीब तथा उसके परिवार से उनका विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर ...