भभुआ, फरवरी 13 -- मृत घोड़परास में 27 नर और 12 मादा हैं शामिल, दफन किए जाएंगे फसलों को रौंदकर और खाकर कर रहे थे नष्ट, हो रही थी आर्थिक क्षति (सर के ध्यानार्थ) चांद, एक संवाददाता। हैदराबाद से आई शूटरों की टीम ने शुक्रवार को चांद प्रखंड की चांद और चौरी पंचायत के बधार में 39 घोड़परास को मार गिराया। इनमें 27 नर व 12 मादा घोड़परास शामिल हैं। गुरुवार को रामगढ़ प्रखंड की अहिवास व डरवन पंचायत में भी 18 नीलगायों को शूटरों द्वारा मारा गया था। सरकार के निर्देश पर कैमूर पहुंचे प्रशिक्षित शूटर बारी-बारी से जंगली जानवरों से प्रभावित इलाकों में यह कार्रवाई करेंगे। विशेषज्ञ व आखेटक शफाथ अली खां के नेतृत्व में तीन अन्य शूटर द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। इसकी पुष्टि चांद के प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहन दास ने की। उन्होंने बताया कि चांद पंचायत में मारे गए 16 घ...