संभल, अप्रैल 29 -- कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में शुल्क वृद्धि, एनसीईआरटी पुस्तकों के संचालन और नामांकन अभियान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पूर्व में जिन विद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक व बिना जिला शुल्क नियामक समिति की अनुमति के फीस वसूली की शिकायतें मिली थीं, उन्हें प्रत्यावेदन देने का अवसर दिया गया था। निस्तारण के बाद 15 विद्यालय अधिक शुल्क लेने के दोषी पाए गए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि इन विद्यालयों से शुल्क का पूरा विवरण तत्काल प्राप्त कर उनका पक्ष लेकर उसी दिन पत्रावली प्रस्तुत की जाए। कक्षा नर्सरी...