मुंगेर, दिसम्बर 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्र-छात्राओं से जुड़ी शैक्षणिक और आर्थिक समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। एबीवीपी के कार्यकर्ता छात्र हित में सड़कों पर उतर चुके हैं। इसके तहत वे सोमवार को सड़क पर उतरकर मुंगेर के विभिन्न कॉलेजों को बंद कराया। ज्ञात हो कि, परिषद के छात्र नेता कन्हैया और नगर मंत्री सचिन के नेतृत्व में पूर्व में कुलपति को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया था। इसके बावजूद उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से एबीवीपी ने सोमवार को आक्रामक रुख अपनाते हुए जिले के प्रमुख महाविद्यालयों को बंद कराया। सेमेस्टर प्रणाली में बढ़ा शुल्क बना आंदोल...