मुंगेर, दिसम्बर 17 -- तारापुर, निज संवाददाता। आरएस कॉलेज में मंगलवार को छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शुल्कों में बढ़ोतरी और अग्रिम वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलपति प्रो.संजय कुमार और कुलसचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में तालाबंदी कर शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप कर दिया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा शुल्क, प्रोविजनल प्रमाणपत्र, माइग्रेशन और इंटर्नशिप के नाम पर उनसे अग्रिम राशि वसूली जा रही है। इसे अनुचित बताते हुए छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर शिक्षा को दुकान बनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन और पुतला दहन का नेतृत्व छात्र राजद के महाविद्यालय अध्यक्ष अंकित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर-1 के परीक्षा फॉर्म शुल्क में वृद्धि और सेमेस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.