धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के मेन कैंपस में पढ़ाई करने वाले पीजी के छात्र-छात्राओं का धैर्य अब खत्म हो रहा है। पीजी शिफ्टिंग के तीसरे साल भी मेन कैंपस में छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय व प्रयोगशाला की सुविधा नहीं मिली है। विवि कैंटीन के निकट मंगलवार को कई छात्र-छात्राओं का जुटान हुआ। लैब व लाइब्रेरी की सुविधा नहीं मिलने पर आक्रोशित रहे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनसे प्रत्येक साल 720 रुपए प्रयोगशाला शुल्क व 100 रुपए पुस्तकालय शुल्क लिया जाता है। 820 रुपए सालाना शुल्क लेने के बाद भी विश्वविद्यालय चुपचाप है। आखिर विश्वविद्यालय क्यों नहीं चाहता है कि छात्रों को लैब व लाइब्रेरी की सुविधा मिले। सुविधा नहीं देनी है तो हमलोगों का पैसा वापस करें। छात्रों ने छात्र संघों को भी मामले को गंभीरता से नहीं उठाने पर सवालों के घेरे...