नोएडा, दिसम्बर 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-दो के 14 एवेन्यू में दूसरे दिन भी बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन जारी रहा। रविवार को लोगों ने सुंदरकांड का पाठ कर रखरखाव शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि प्रबंधन द्वारा सुविधा दी नहीं जा रही और रखरखाव शुल्क में वृद्धि की जा रही है। सोसाइटी में रहने वाले अजय सिंह, रामवीर सिंह चौहान, अनिल ने बताया कि सोसाइटी में 20 टावर में करीब 4,800 फ्लैट बने हुए हैं, जिनमें करीब 3,500 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां बिल्डर प्रबंधन द्वारा सुविधाओं में कटौती जा रही है और एक जनवरी से रखरखाव शुल्क में वृद्धि करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। शनिवार को सभी लोग परिसर में एकत्रित हुए, जहां पर उन्होंने बिल्डर प्रबंधन की 'बुद्धि शुद्धि हवन' के लिए हवन कि...