नोएडा, दिसम्बर 9 -- नोएडा। जिला अस्पताल में 15 दिसंबर से पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी आभा ऐप से होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा ने कहा कि आभा योजना के अगले चरण में क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण शुल्क के एक रुपये के भुगतान की सुविधा देने की योजना है। 15 दिसंबर से इसे शुरू करने की तैयारी चल रही है। बाकी सुविधा शुल्क का भुगतान आभा ऐप के जरिए अभी संभव नहीं है। तकनीकी कारणों के चलते इसे लागू करने में समय लगेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आभा ऐप का उपयोग करना बेहद सरल है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को प्रवेश गेट और ओपीडी क्षेत्र में प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करना होता है। मोबाइल कैमरे की मदद से स्कैन करने के बाद मरीज को एक टोकन नंबर मिलता है। इस टोकन नंबर को दिखाकर वे ओपीडी खिड़की से अपना पंजीकरण...