नई दिल्ली, जुलाई 25 -- ईरान और अमेरिका में युद्ध के बीच पहली बार ऐसा हुआ है जब खाड़ी के कई देशों ने सीधा सैन्य हमला शुरू कर दिया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक बहरीन और कुवैत ईरान पर सीधे हमले कर रहे हैं। इन दोनों देशों ने सऊदी अरब की मदद से ईरान के मिसाइल स्टोरेज और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। सऊदी अरब उन्हें इंटेलिजेंस और डिफेंसिव एयर कवर देकर मदद कर रहा है। बता दें कि ईरान लंबे समय से उन देशों को निशाना बना रहा है जिनमें अमेरिका के बेस हैं।खाड़ी देश देने लगे ईरान को जवाब इससे पहले खाड़ी के देश केवल आत्मरक्षा का प्रयास करते थे और ईरान की तरफ से छोड़ी गई मिसाइलों और ड्रोन को निष्ट कर देते थे। खाड़ी के देशों ने युद्ध बढ़ने की आशंका से कभी सीधे युद्ध में भाग नहीं लिया। हालांकि ईरान के लगातार हमलों को देखते हुए अब खाड़ी...