नई दिल्ली, जुलाई 28 -- होंडा ने हाल ही में इंडियन मार्केट के लिए अपनी नई Honda CB500 को अनवील किया था। हालांकि, लॉन्च के समय कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया था, लेकिन अब इस दमदार मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग करीब आती दिख रही है। देशभर के सेलेक्टेड Honda BigWing डीलरशिप्स ने CB500 की बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसकी कीमत का भी ऐलान कर सकती है। होंडा बिगविंग कालीकट ने ऑफिशियल किया है कि CB500 की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक डीलरशिप पर जाकर या सीधे संपर्क करके इस बाइक को बुक करा सकते हैं। बुकिंग शुरू होने के बाद अब अगला बड़ा अपडेट इसकी कीमत और डिलीवरी टाइमलाइन को लेकर आने की उम्मीद है।नया 501cc इंजन होंडा CB500 में बिल्कुल नया 501cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 27 hp की म...