गौरीगंज, जून 8 -- अमेठी। संवाददाता। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा जिले के 12 केंद्रों पर शुरू हुई। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 28,512 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। एसपी सरवणन टी ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की टीम द्वारा सभी केंद्रों की ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आठ से 10 जून तक चलेगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। इसके लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; चलीं 3 स्पेशल ट्रेनें आठ बजे तक केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो...