शामली, अगस्त 9 -- सावन मास की कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में अब डाक कांवड़ियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जहां एक ओर पैदल कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तेज गति से पहुंचने वाली डाक कांवड़ों ने भी मार्गों पर रफ्तार पकड़ ली है। डाक कांवड़िये बाइक, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, छोटा हाथी सहित अन्य वाहनों में सवार होकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर जा रहे हैं। डाक कांवड़ों के बढ़ते आवागमन से कांवड़ मार्गों पर हलचल बढ़ गई है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले डांक काविडयों को शहर के तहसील चौराहे से सीधा बाईपास से निकाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया डांक कांवड को देखते हुए तहसील चौराहा और बलवा चौराहे पर पुलिस डयूटी में ...