घाटशिला, अप्रैल 13 -- घाटशिला। काशिदा पंचायत अंतर्गत कुरकुटा डुंगरी पहाड़ पर रविवार को देशुआ सरहुल पूजा का आयोजन विधि-विधान से किया गया। इस पूजा में झारखंड, ओडिशा एवं बंगाल के साथ-साथ झारखंड के कई जगहों से सैकड़ों लोग शामिल होने पहुंचे थे। इस पूजा में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ-साथ विधायक सोमेश सोरेन, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज शुरू से ही प्रकृति के पुजारी रहे हैं, क्योंकि हमारे देवी-देवता का निवास जंगल ही रहा है। उन्होंने कहा कि सरहुल के आयोजन से आपसी सौहार्द और अपने सभ्यता-संस्कृति को नजदीक से जानने का मौका मिलता है। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि अपनी सभ्यता व संस्कृति को बनाये रखने के लिए संगठित होकर श...