बेगुसराय, मार्च 27 -- बरौनी। न्यू बरौनी रेलवे जंक्शन के लिए त्वरित जल प्रणाली की सुविधा भी प्रस्तावित है। इसकी शुरुआत 2025 में ही होने की उम्मीद थी लेकिन अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। ट्रेनों के कोचों की टंकी में त्वरित रूप से पानी भरने को लेकर बरौनी सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर त्वरित जल प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है। स्टेशन पर ट्रेनों के न्यूनतम दस मिनट तक ठहराव होने पर ट्रेनों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर त्वरित जल प्रणाली बहुत ही उपयोगी संयंत्र है। सोनपुर मंडल के बरौनी रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध होने से अब यात्रियों को पानी को लेकर खासकर गर्मी में फजीहत नहीं झेलनी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...