झांसी, दिसम्बर 13 -- झांसी में तीन दिवसीय ज्योतिष शिविर की शुरुआत शनिवार से हो गई। इस शिविर में महानगरवासियों की तमाम समस्याओं का ज्योतिष के आधार पर समाधान किया जा रहा है। चित्रकूट से आए देश के सुप्रसिद्ध वैदिक ज्योतिष के परम विद्वान आचार्य लोचन पांडेय महाराज की ओर से महानगरवासियों की समस्याओं का ज्योतिष गणना के आधार पर निदान किया जा रहा है। कोतवाली की ढाल पर डॉ. पीसी गुप्ता के सामने सराफा गली में स्थित आर्ची ज्वेलर्स पर आयोजित इस शिविर में महानगरवासी तमाम समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य रूचित लोचन पांडेय जी महाराज द्वारा बताया गया कि इस तरह के शिविर संपूर्ण देश में आयोजित होते हैं। उन्होंने बताया कि महानगरवासियों को ज्योतिष की आड़ में ठगने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। बाजार में रत्नों के नाम पर भी तमाम पत्थर बेच...