कटिहार, मार्च 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार को कलश स्थापना के साथ होगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह है और लोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तैयारी में जुटे हैं। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है, जिसे शुभ मुहूर्त में ही करना शास्त्र सम्मत माना गया है। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रात:काल में रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त के बाद सूर्योदय के समय से लेकर पूर्वाह्न तक का समय अत्यंत फलदायी माना गया है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे से 10 बजे के बीच कलश स्थापना करना सर्वोत्तम रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालु अपने घरों एवं मंदिरों में विधिपूर्वक घट स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान करेंगे। उन्होंने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में भी कलश...