बरेली, मार्च 3 -- शुभ मुहूर्त में लोगों ने पूजा कर सोमवार शाम को होलिका दहन किया। होली गीत गए और होलिका की परिक्रमा की। मान्यता है कि होलिका दहन के साथ ही बीते साल के सभी बुरे कर्मों का नाश हो जाता है। मंगलवार को चंद्र ग्रहण के कारण इस बार होलिका दहन को लेकर संशय था। जिले में 3041 स्थानों पर होलिका दहन होना है। सोमवार को दो हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। शेष जगहों पर मंगलवार रात तो कई जगह लोक पंरपरा के मुताबिक चार मार्च की सुबह होलिका दहन होगा। होलिका दहन के पहले लोगों ने होलिका की पूजा की। उनसे सुखद भविष्य के लिए वरदान मांगने के साथ ही घर, परिवार और समाज के कल्याण की कामना की। घरों से सरसों, कंडे, गन्ने की पत्तियां लोगों ने होलिका में डालकर परिक्रमा की। होलिका दहन के साथ रंगों की बौछार भी कई जगहों पर की गई। इसके बाद लोगों ने गले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.