ललितपुर, अगस्त 28 -- बानपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5.57 से 9.48 बजे तक रहा। इस समयावधि के बीच भाइयों को राखी बांधने की बहनों में होड़ देखी गयी। इसके बाद दोपहर 11.56 से 12.48 तक अभिजीत मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी बेहतरी के लिए भगवान से प्रार्थना की। वहीं भाइयों ने भी जीवनभर बहन की रक्षा का वचन दिया। पर्व को देखते हुए कस्बा के बाजार, बस स्टैंड व चौराहे पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। संदिग्धों की तलाशी लेकर उनसे पूछताछ की गयी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: रक्षाबंधन: भाईयों की कलाई पर बहनों ने बांधी अटूट प्रेम का रक्षा सूत्र यह भी पढ़ें- बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर की सुखी जीवन की प्रार्थना यह भी...