नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- आज 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन को लेकर कई लोग असमंजस में थे कि पूजा कब करें, 20 अक्टूबर को या 21 अक्टूबर को। लेकिन पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी, क्योंकि इसी दिन प्रदोष काल और महानिशीथ काल में अमावस्या तिथि विद्यमान है।शुभ मुहूर्त अमावस्या तिथि: 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल: शाम 5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक। वृश्चिक (स्थिर) लग्न: रात 7:08 बजे से 9:03 बजे तक। मुख्य पूजा मुहूर्त: रात 7:08 बजे से 8:18 बजे तक। यह भी पढ़ें- अमावस्या तिथि कल शाम 5:54 बजे तक, जानें आज कब कर सकेंगे दिवाली की पूजापूजा विधि स्थान ...