नई दिल्ली, मार्च 19 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता की बहुचर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस सीट पर शुभेंदु का मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। अभियान शुरू करने से पहले शुभेंदु ने भाजपा के भवानीपुर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया इसके बाद और एक रैली निकाली। चुनाव प्रचार के पहले दिन उन्होंने पत्रकारों से कहा कि रैली में लोगों की प्रतिक्रिया से उन्हें काफी हौसला मिला है। शुभेंदु ने रैली में भारी भीड़ को असाधारण बताते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे स्वीकार करेंगे। शुभेंदु ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा, घुसपैठियों और भ्रष्टाचार के नेता को हराना होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छोटे दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के भतीजे द्वारा उ...