रांची, मई 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर शनिवार को कोलकाता में आयोजित शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह के दौरान सुदेश महतो एनडीए नेताओं के साथ मंच पर उपस्थित रहे और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इससे पहले समारोह स्थल पहुंचने पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वयं आत्मीयता एवं गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नव नियुक्त मुख्यमंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और नया बंगाल बनेगा। यह भी पढ़ें- शुभेंदु के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी यह भी पढ़ें- बंगाल में शुभेंदु ...