कोलकाता, जून 10 -- पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दस दिन बाद बुधवार (10 जून) को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। पत्रकार से नेता बने स्वपन दासगुप्ता को वित्त विभाग और तापस राय को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मुख्यमंत्री ने खुद गृह, ऊर्जा और भूमि विभाग रखा है। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी और मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना के अनुसार विधाननगर के भाजपा विधायक डॉ. शरदवत मुखर्जी को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। पत्रकार से नेता बने एक और मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वह बीरभूम जिले में सूरी विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए थे। बीरभूम से भाजपा नेता दूध कुमार मंडल कृषि मंत्री बनाये गये हैं ...