नई दिल्ली, मई 24 -- लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चीफ व्हिप और सांसद कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल पुलिस को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि वह पूरी ईमानदारी से काम करें, न कि किसी भी नेता जिसमें शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं, उनके प्रभाव में आकर काम न करें। कल्याण बनर्जी लोकसभा सांसद हैं और ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। पिछले दिनों, बंगाल हार के बाद ममता ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में चीफ व्हिप बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कल्याण बनर्जी ने लिखा, ''मुझे हमारे पुलिसकर्मियों के लिए बहुत सम्मान है, खासकर इसलिए क्योंकि मैं खुद एक पुलिस अधिकारी का बेटा हूं। हालांकि, मैं उन्हें यह याद दिलाना चाहूंगा कि उनका कर्तव्य पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कानून का पालन करवाना है, न कि किसी भी राजनीत...