सुनेत्रा चौधरी, नई दिल्ली, जून 13 -- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मची बगावत की पटकथा में एक बेहद चौंकाने वाला किरदार सामने आया है। यह नाम आंध्र प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 61 वर्षीय सांसद सीएम रमेश का है। कभी टीडीपी का हिस्सा रहे और अब तेलुगु भाषी बीजेपी सांसद सीएम रमेश आखिर टीएमसी सांसदों को भगवा पार्टी की ओर क्यों और कैसे खींच रहे हैं? भले ही इस पूरे 'ऑपरेशन' का आधिकारिक जिम्मा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पास है, लेकिन पर्दे के पीछे से टीएमसी सांसदों को साधने और फोन कॉल्स करने का सबसे ज्यादा काम कारोबारी से राजनेता बने रमेश ही कर रहे हैं।'कुछ ही घंटों में किसी को भी मना सकता हूं' सीएम रमेश ने खुद भी इस दलबदल में अपनी भूमिका को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, 'मेरी खासियत लोगों को राजी ...