नई दिल्ली, मई 11 -- पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को बड़ी घोषणाएं कीं। इनमें से ही एक घोषणा, आयुष्मान भारत योजना को लेकर है। यह केंद्र सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा योजना है। बता दें कि ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार लगातार इस केंद्रीय स्वास्थ्य योजना को टालती आ रही थी। इसके चलते बंगाल में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम थे। सोमवार को बंगाल की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसको लेकर ऐलान किया। आइए जानते हैं क्या है आयुष्मान भारत योजना और इसके लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है... क्या है आयुष्मान कार्ड योजनाआयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई), केंद्र की आयुष्मान भारत पहल का विस्तार है। इसे सितंबर 2018 में केंद्र सरकार द्वारा लांच किया गया था। ...