कोलकाता, मई 9 -- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वह सपना पूरा हो गया है, जिसके सच होने की कल्पना कुछ साल पहले तक भगवा दल के कार्यकर्ता भी नहीं करते थे। बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में नरेंद्र मोदी से लेकर राज्य में पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार तक की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। कभी ममता बनर्जी के करीबी नेता रहे शुभेंदु अधिकारी 15 साल से सत्ता पर काबिज 'दीदी' को भवानीपुर से हराकर सीएम की कुर्सी तक पहुंचे हैं। 57 साल के शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के अलावा नंदीग्राम से भी चुनाव जीते हैं, जहां उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को मात देकर देशभर में चर्चा का विषय बन गए थे। कांग्रेस और टीएमसी के रास्ते भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी ने अपन...