नई दिल्ली, मई 7 -- Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही भारतीय पार्टी (भाजपा) के भीतर मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गुरुवार को कोलकाता पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें राज्य के नए कप्तान के नाम पर मुहर लगेगी। हालांकि, इससे पहले शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की घटना ने बंगाल की राजनीति में उबाल ला दिया है। बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का एक वर्ग मान रहा है कि ममता बनर्जी की जगह को भरने के लिए किसी महिला चेहरे को लाना सही होगा। इसमें अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली के नामों की चर्चा है। संगठन की पसंद के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और ...