बक्सर, मई 22 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में यहां की सेंट्रल जेल में बंद यूपी के अपराधी को सीबीआई ने रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को बक्सर के पुलिस कप्तान ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि बीते 6 मई की रात हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में यहां की सेंट्रल जेल में बंद एक अपराधी संजय राय का नाम सामने आया। संजय यूपी के गाजीपुर जिले के जमानियां थाना के मतसा गांव का निवासी है। दस-बारह दिनों पहले ही राजपुर थाना की पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब से वह सेंट्रल जेल में ही बंद था। यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में CBI का ऐक्शन, अंडरट्रायल कैदी को रिमांड पर लियाजांच में संलिप्तता इस बीच चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच के दौरान सीबीआइ...