नई दिल्ली, जून 25 -- भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित वाणिज्यिक मिशन के तहत बुधवार को तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के लिए रवाना होकर इतिहास रच दिया। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा भारत के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है और देश के हर युवा को ये वीडियो देखनी चाहिए। रूसी अंतरिक्ष यान के जरिए प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की अंतरिक्ष यात्रा के 41 साल बाद किसी भारतीय की यह यात्रा हो रही है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके लिखा, ''हम सब इस सफर में आपके साथ हैं, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला| भारत के लिए यह कितना गौरव का क्षण है, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत के हर कोने में हर बच्चा यह वीडियो दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.