विकासनगर, नवम्बर 14 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में शुक्रवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन किया गया। जिमसें शुभम चौहान को अध्यक्ष चुना गया। प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने कहा कि विभागीय परिषद में निरंतर गतिविधियां होती रहनी चाहिए ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने छात्रों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएं और विभाग की गतिविधियों को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी चौहान ने कहा कि यह मंच छात्रों के नेतृत्व कौशल एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण अवसर है। विभागीय परिषद में उपाध्यक्ष पद पर ममता भंडारी को चुना गया। सचिव के तौर पर सूरज शाह, सह सचिव के पद पर कनक थापा और कोषाध्यक्ष के तौर पर अल्फिशा सैय्यद का चयन किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.