प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के शोधार्थी शुभम सोनी को भुवनेश्वर में आयोजित अर्थशास्त्र के राष्ट्रीय सम्मेलन में 'सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन बिरला स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, आईआईटी भुवनेश्वर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शुभम ने 'भारत में नवीकरणीय ऊर्जा और कार्बन तीव्रता के हरित विकास पर प्रभाव का आकलन' विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने ऊर्जा भंडारण, ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसमिशन दक्षता मजबूत करने के सुझाव दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...