वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कफ सिरप की तस्करी मामले में लखनऊ एसटीएफ ने बड़ा गणेश मंदिर (मैदागिन) निवासी अमित यादव से पूछताछ में कई अहम जानकारियां हासिल की हैं। अमित यादव ने बताया कि वह और शुभम जायसवाल पहले हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज में साथ पढ़ते थे। छात्रसंघ चुनाव के दौरान कालेज में पढ़ने वाले शुभम से उसका परिचय हुआ, जो उस समय एक सामान्य छात्र की तरह था। अमित के अनुसार, शुभम उस समय उसका समर्थक था और उसके लिए कैंपेनिंग करता था। इसके बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई। अमित यादव ने कहा कि वह न केवल शैली ट्रेडर्स के जरिए कफ सिरप की अवैध तस्करी करता था, बल्कि बड़ी खेप का सुरक्षित भंडारण भी करवाता था। उन्होंने बताया कि एबॉट कंपनी की फेंसिडील कफ सिरप का शैली ट्रेडर्स के नाम से बड़ा कारोबार रांची में है और इसका व्यापार बनारस में भी ह...