लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कफ सिरप तस्करी के मास्टर माइंड के करीबी विकास नरवे के पास भी करोड़ों की सम्पत्ति है। यह दावा कुछ समय पहले उसके व रिश्तेदारों के नाम बनी दवा फर्मों के लेन-देन के आधार पर किया जा रहा है। विकास के खिलाफ ईडी भी मनी लांड्रिंग एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चुकी है। ईडी ने भी उसकी सम्पत्ति के बारे में पहले ही कई दस्तावेज जुटा लिए थे। विकास नरवे से वाराणसी पुलिस ने भी लम्बी पूछताछ की है। जल्दी ही ईडी भी उसे अपने मामले में न्यायिक रिमांड पर लेगी। वहीं एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने भी विकास नरवे से उसके करीबियों के बारे में सवाल जवाब किए है। बताया जा रहा है कि सोनभद्र और गाजियाबाद पुलिस भी उसे रिमांड पर लेने की कवायद में लग गई है। विकास नरवे पिछले कुछ समय में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित टाटा का बेहद करीबी हो गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.