पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि शुभम आनंद का चयन राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल (अंतर प्रमंडल) चैम्पियनशिप 2025 में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया है। हरिमुड़ी बनमनखी (पूर्णिया) के मूल निवासी एवं वर्तमान में झीलटोला में रह रहे शुभम आनंद (पिता-कमलेश्वरी उरांव) के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक जमुई के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। इस चैम्पियनशिप में राज्य के 9 प्रमंडलों की 27 टीमें भाग ले रही हैं। शुभम आनंद का चयन रग्बी खेल के प्रति उनके गहन ज्ञान, अनुशासन और निरंतर समर्पण का प्रमाण है। तकनीकी पदाधिकारी के रूप में वे निष्पक्ष खेल भावना को बनाए रखने, खेल की अखंडता सुनिश्चित करने तथा खिलाड़ियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने में महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.