बेंगलुरु, अगस्त 30 -- भारतीय टेस्ट कप्तान और टी20 उपकप्तान शुभमन गिल आगामी एशिया कप के लिए दुबई जाने से पहले फिटनेस आकलन और तैयारियों के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) पहुंच गए हैं। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों को नौ सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से पहले चार सितंबर को दुबई में इकट्ठा होना है। सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी फिटनेस आकलन के लिए सीओई पहुंच गए हैं। फिटनेस की जांच रविवार से शुरू हो सकती है और सभी की निगाह वनडे टीम के कप्तान रोहित पर टिकी रहेंगी जो टी20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी अक्टूबर में होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर सकता है लेकिन यह देखना बाकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.