नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारतीय टीम ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 255 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही इस जोड़ी का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे मुकाबले में सिर्फ 75 गेंदों में 101 रन की दमदार पारी खेली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का 50 ओवर के प्रारूप में 400 रन से अधिक का पहला स्कोर है। यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने दूसरी बार ठोका दोहरा शतक, रोहित के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बैटरपहले विकेट...