नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- भारत ने बुधवार को बारिश बाधित पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 56 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय कप्तान ने गेंदबाजों और फील्डरों की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा के उस प्रयास का भी जिक्र किया, जहां उन्होंने अपने सटीक थ्रो से डेरिल मिचेल को रन आउट करवाया। जोकि भारत के लिए हमेशा खतरा बनते हैं। शुभमन गिल का मानना है कि ये जीत पूरी टीम के अच्छे प्रदर्शन का नतीजा है। यह भी पढ़ें- कोहली ने 80वां अर्धशतक जड़कर बनाए 7 कीर्तिमान, फिर तोड़ा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड शुभमन गिल ने मैच जीतने के बाद भारत की फील्डिंग और गेंदबाजों के प्रदर्शन पर कहा, ''मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया था। और मेरा मानना है कि फील...