शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ODI में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ उन्होंने एक कीर्तिमान भी स्थापित कर लिया है। शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट और 60 की औसत रखने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह आंकड़ा 50 से अधिक पारियां खेल चुके बल्लेबाजों का है। दुनिया में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करने वाले कुछ बल्लेबाज जैसे एबी डिविलियर्स आदि थे, लेकिन उनका औसत कभी 60 नहीं पहुंचा। शुभमन गिल यह कीर्तिमान स्थापित करने वाले दुनिया क पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा कमाल नहीं किया। यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा और विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.