नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मात्र 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर उन्होंने इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा दिया है। शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पास था। गुवाहटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 406 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आए कप्तान शुभमन गिल अलग ही मूड में नजर आए। उन्होंने सिर्फ 63 गेंदों का सामना करते हुए पहले तो शतक जड़ा और उसके बाद इस शतक को ऐतिहासिक दोहरे शतक में बदल दिया। शतक जड़ते समय उनका स्ट्राइक रेट 160 से अधिक का था जो आगे और तेज हुआ। पूरी दुनिया ...