नई दिल्ली, जून 17 -- शुभमन गिल ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार कप्तान पारी खेली। उन्होंने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 110 गेंदों में 154 रन बनाए, जिसमें 22 चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने 77 गेंदों में शतक कंप्लीट किया था। यह उनका बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में पहला शतक है। वह वनडे करियर में कुल 9 सेंचुरी जमा चुके हैं। 26 वर्षीय गिल ने एक धाकड़ लिस्ट में राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। गिल कप्तान के रूप में अब तक सात शतक मार चुके हैं। वह टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं। द्रविड़ ने कुल छह शतक ठोके थे। फेहरिस्त में विराट कोहली (41) शीर्ष पर काबिज हैं। गिल ने वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भार...