नई दिल्ली, जून 13 -- अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वे वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है। शुभमन गिल ने सिर्फ 62 पारियों में 3000 रनों का आंकड़ा पूरा किया है, जबकि इससे पहले शिखर धवन के नाम सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड था, जो उन्होंने 72 पारियों में पूरा किया था। इतना ही नहीं गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा बतौर ओपनर 16000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बैटर बने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने ...