नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहटी में खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आ रही है। खबर है कि कप्तान शुभमन गिल टीम का साथ छोड़ गुवाहटी से मुंबई रवाना हो गए हैं और वह इस टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेने वाले। शुभमन गिल को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गर्द में चोट लगी थी, जिस वजह से वह पहली पारी में रिटायर हर्ट हुए थे, वहीं दूसरी पारी में बैटिंग करने तक नहीं आए थे। बीसीसीआई ने 19 नवंबर को अपडेट देते हुए कहा था कि गिल टीम के साथ गुवाहटी जाएंगे, मगर उनके खेलने पर फैसला उनकी चोट को देखते हुए आगे लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जो रूट को आउट कर स्टार्क ने की जडेजा की बराबरी, इस मामले में बुमराह नंबर-1 टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.