नई दिल्ली, अगस्त 19 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बुधवार को श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रनों से धूल चटाई। भारत ने गॉल स्टेडियम में 372 का टारगेट देने के बाद श्रीलंका को 206 रनों पर समेटा। यह 26 वर्षीय गिल का बतौर टेस्ट कप्तान 10वां मैच था। उनके नेतृत्व में भारत ने अब तक छह टेस्ट जीते हैं और तीन में हार का मुंह देखा। एक मैच ड्रॉ पर छूटा। गिल सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बिशन सिंह बेदी की बराबरी की है। बेदी ने 22 टेस्ट में भारत की बागडोर संभाली और छह जीते। उनकी अगुवाई में टीम को 11 मैचों में हार मिली और पांच ड्रॉ रहे।टॉप 5 से काफी दूर शुभमन गिल बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली की कप्ता...