नई दिल्ली, जून 7 -- अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गिल ने मैच के पहले दिन ही शतक लगा दिया था और 103 रनों के स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटे थे। इसके बाद दूसरे दिन वे 126 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान गिल ने 15 चौके और एक गगनचुंबी छक्का लगाया। इस शतकीय पारी के साथ ही शुभमन गिल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे 26 साल की उम्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम की बराबरी कर ली है। बाबर ने 26 साल की उम्र में 20 शतक लगाए थे। शुभमन गिल ने भी 20 शतक जड़ दिए हैं। यह भी पढ़ें- विराट कोहली और रोहित शर्मा से सूर्यकुमार यादव अ...