अहमदाबाद, अप्रैल 21 -- गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 में सोमवार को अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 99 रन की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि उनके गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में काफी रन लुटाए जिससे विरोधी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। तिलक वर्मा (45 गेंद में आठ चौकों और सात छक्कों से 101 रन) के नाबाद शतक और उनकी कप्तान हार्दिक पांड्या (16 गेंद में 15 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 और नमन धीर (32 गेंद में 45) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 199 रन बनाए।' यहां 160 से 170 का स्कोर होता' इसके जवाब में गुजरात की टीम अश्वनी कुमार (24 रन पर चार विकेट), अल्लाह गजनफर (17 रन पर दो विकेट) और मिचेल सेंटनर (16 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 15.5 ओवर मे...