नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में शनिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तान शुभमन गिल मांसपेशी में ऐंठन की वजह से ये मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह स्टार स्पिनर राशिद खान को टीम की कमान सौंपी गई है। नियमित कप्तान शुभमन गिल की जगह कुमार कुशाग्र टीम में हैं। वहीं रॉयल्स ने टीम में दो बदलाव करते हुए तुषार देशपांडे और शुभम दुबे को क्रमश: बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई की जगह उतारा है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमें अलग-अलग तरह की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होगा। उम्मीद है कि हम यहां पर 210 के आस-पास का स्कोर खड़ा करेंगे और उसे डिफेंड करने में कामयाब रहेंगे। मैं उस तरह की टी...