नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान और दुनिया के नंबर 1 ODI बल्लेबाज शुभमन गिल की नजरें अब से एक साल बाद होने वाले ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हैं। वे इस मेगा इवेंट में टीम के कप्तान होंगे। पिछली बार के विश्व कप में वे एक खिलाड़ी के तौर पर खेले थे। 2023 के फाइनल में टीम इंडिया हार मिली थी। ऐसे में गिल ने अगले विश्व कप से पहले कहा है कि यह एक अधूरा काम है। उनका मानना है कि एक प्लेयर के तौर पर विश्व कप खेलने का अवसर बहुत कम मिलता है। ऐसे वह एक कदम आगे जाना पसंद करेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI से पहले जियोस्टार से बात करते हुए शुभमन गिल ने कप्तानी को लेकर बात की और कहा, "मैं इसे ज्यादा एक जिम्मेदारी की तरह देखता हूं। बड़े होते हुए भी, मेरा यह सपना नहीं था कि मैं एक दिन भारत का कप्तान बनूं। मेरा सपना...