नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- शुभमन गिल के नाबाद दोहरे शतक के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 8 विकेट से धूल चटाते हुए तीन मैच की सीरीज में 2-0 की आजेय बढ़त बनाई। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए जोन कैम्पबेल, कप्तान शे होप और अमीर जंगू के शतकों के दम पर 405 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया था। भारत ने इससे पहले कभी इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं किया था। हालांकि कप्तान शुभमन गिल की नाबाद 223 रनों की पारी और रोहित शर्मा के शतक के दम पर टीम इंडिया ने 44वें ओवर में ही इस स्कोर को हासिल कर कमाल किया। शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया कि भारत ने कैसे इस विशाल स्कोर को चेज किया और साथ ही उस कसक के बारे में बताया जो पहले वनडे में रह गई थी। शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भी शतक जड़ा था, मगर वह रनचेज पूरे होने से पहले ही आउट हो गए...